कांधला। कस्बे की पालिका कर्मचारी ने कस्बे के एक व्यक्ति पर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को कस्बे की नगर पालिका परिषद के एक सफाई करमचारी मुकेश कुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पालिका की सरकारी गाड़ी पर सफाई कर्मी के पद पर तैनात हैं और कस्बे में साफ सफाई करने का कार्य करता है। वह सरकारी गाड़ी लेकर कस्बे के मोहल्ला गुजरात में सफाई करने के लिए गया हुआ था आरोप है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बीच रास्ते में अपनी भैंसा बुग्गी खड़ी कर रखी थी जब पीड़ित ने गली में सफाई का हवाला देते हुए भैंसा बुग्गी हटाने के लिए कहा तो आरोपी ने भैंसा बुग्गी हटाने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करनी शुरू कर दी। और सरकारी कार्य में भी बाधा डाली पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Posted inUncategorized
