पांच दिन के अंदर हो फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण: जिलाधिकारी

पांच दिन के अंदर हो फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण: जिलाधिकारी

बागपत। जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में माह के प्रथम व द्वितीय शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी राजकमल यादव की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है। कोई भी फरियादी तहसील दिवस/किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए। जब तक फरियादी द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। संबंधित विभाग के अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य माध्यमों से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं जिससे कि आम आदमी भी योजना से सीधे जुड़ सकें और लाभान्वित हो सकें।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस बड़ौत में कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा जिन विभागों की अन्य शिकायतें हैं जिनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का गुणवत्ता के साथ 05 दिन के अंदर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जो भी निस्तारण किया जाए वह ससमय व गुणवत्ता पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित उपस्थित रहे।
——————-
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *