पहले रोजे को भाजपामय हुए मुसलमान भाई

पहले रोजे को भाजपामय हुए मुसलमान भाई

सरधना (मेरठ)मेरठ-गाजियाबाद विधान परिषद चुनाव के सम्बन्ध में आज दिनॉक 03 अप्रैल 2022 को भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज के मुख्य चुनाव कार्यालय पर उनके समर्थन में मेरठ, हापुड आदि जिलों के लगभग 250 मुसलमान भाईयों द्वारा भारतीय जनता पार्टी जॉईन की गई ओर साथ ही सभी ने रोजा ईफतयार किया।
पाक महीने रमजान के पहले रोजे को मुसलमान भाईयों द्वारा विधान परिषद प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज के समर्थन में भाजपा जाईन की और सभी ने आश्वासन दिया कि हम प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज के तन-मन-धन से सबका साथ, सबका विकास का नारा साकार करने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देते हैं। मुख्य चुनाव कार्यालय पर सभी ने सभी के साथ रोजा ईफतयार किया। भाजपा जॉईन करने में चैयरमैन हर्रा कुवॅर मौहम्मद अली, चेयरमैन सिवाल खास गुलजार, चेयरमैन खिवाई इसलाक चौहान, जिला पंचायत सिसौला नवाजीस, रासिद प्रधान दौतई, नजाकत अली बडौदा प्रधान, हामिद प्रधान कायसद बढ्ढा नौसाद प्रधान सिसोला कलॉ आदि के साथ सभासद एवं बीडीसी मेम्बर आदि उपस्थित रहे।
बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि आज रोजे के पहले दिन मुसलमान भाई मेरे साथ आये मैं उन सभी का तह दिल से स्वागत करता हॅू और सभी को विश्वास दिलाता हॅू कि आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहूॅगा।
इस बैठक में कॅुवर बासीत अली प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला अध्यक्ष भाजपा विमल शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप सह चुनाव प्रभारी मेरठ-गाजियाबाद अजय भराला, अंकुर मुखिया जिला महामंत्री, नितिन शर्मा जिला मंत्री, ठॉ आशिष प्रताप सिंह, सुनिल वाधवा आदि गणमान व्यक्ति उपस्थित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *