पश्चिम बंगाल से अगवा कर मुंबई ले जा रही किशोरी को पुलिस ने सुरक्षित उतारा

सतना। पश्चिम बंगाल से अगवा कर मुंबई ले जाई जा रही एक किशोरी को मध्यप्रदेश की सतना पुलिस ने सतना रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित उतार लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हावड़ा मुंबई मेल से कल एक किशोरी को मुंबई ले जाए जाने के बारे में सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को जनरल बोगी से बरामद कर आरोपी फजिउल्ला मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि किशोरी को पश्चिम बंगाल के काशीपुर से अगवा कर लाया गया था। मंगलवार को हावड़ा मुंबई मेल जैसे ही सतना रेलवे स्टेशन पहुंची, जिला पुलिस ने सघन अभियान चलाकर किशोरी को बरामद कर लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *