बेतिया। बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रमपुरवा गांव निवासी किशोर साह के घर में उसकी पत्नी प्रेमशीला देवी अपने 06 वर्षीय पुत्र झुन्ना कुमार और अपने चचेरे ससुर जंगी साह को खाना खिला रही थी। इस दौरान बिजली का तार टूटकर उनपर गिर गया। इस दुर्घटना में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसीएच), बेतिया भेज दिया है।
