पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का कस्बे में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष का कस्बे में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया व्यापार मंडल ने व्यापारियों को सम्मान से जीना सिखाया
मिली जानकारी के अनुसार  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग  प्रदेश व्यापारी दौरे के तहत रविवार को कस्बे में पहुंचे कस्बे में पहुंचने पर व्यापारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर नगर पंचायत के सभागार में व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि  व्यापारी एकजुट रहेगा तभी वह उत्पीड़न से बच सकता है उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि उनके द्वारा व्यापारियों के हित में बिजली के बिल व्यापारियों का सुरक्षा बीमा व्यापारियों की पेंशन आदि मुद्दों के तहत संघर्ष किया जा रहा है इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में कई मांगे मान ली गई हैं उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों को सम्मान से जीना सिखाया गया है व्यापारी आज सर उठा कर बिना किसी डर भय के अपना व्यापार कर रहा है इस अवसर पर मुख्य रूप से  नगर अध्यक्ष शंकर लाल गोयल नगर महामंत्री तनवीर आलम ब्रजकिशोर गुप्ता उर्फ बिट्टू डॉक्टर ओपी गौतम पंडित भानु शर्मा रजत गोयल अर्जुन गुप्ता शाहनवाज कुरेशी इकरार अंसारी आदि व्यापारी मौजूद रहे  नगर में संगठनमंत्री के पद पर भानु शर्मा  तथा  युवा नगर अध्यक्ष के पद पर मोहम्मद इस्तकार को  मनोनीत किया गया संगठन में उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी नगर अध्यक्ष शंकर लाल गोयल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *