परिवार के लिए शादी बनी काल,खुशियों पर छाया मातम

परिवार के लिए शादी बनी काल,खुशियों पर छाया मातम

उत्तर प्रदेश। कुशीनगर में एक परिवार में कई दिनों से खुशी का माहौल बना हुआ था। नाच-गाना हो रहा था,लेकिन सारी खुशियां शादी वाले दिन मातम में बदल गई। दरअसल, कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात बारातियों से भरी बस पलट गई। बस में करीब 38 बाराती थे और सभी हादसे में घायल हो गए, जबकि दूल्हे के फूफा सुरेंद्र गॉड की हादसे में मौत हो गई।

महाराजगंज जिले के पास स्थित गांव पनेवा-पनही से बारात लेकर बस कुशीनगर जिले के सुकरौली ब्लाक के पिपराही छोटे लाल के घर जा रही थी। हाटा तितला क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार से बेकाबू होकर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के बाद बारातियों ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में तेज बस चला रहा था। जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर बस पलट गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *