पत्नी ने ससुराल जाने के लिए किया इंकार तो पति ने दांत से काटी नाक, मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को उसके मायके से घर लिजाने के लिए आया था। लेकिन पत्नी ने ससुराल जाने के लिए मना कर दिया। जिससे गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की दांत से नाक काट ली, जिसे हाथ में लेकर वह पुलिस थाने सरेंडर करने पहुंच गया। उसके हाथ में कटी नाक देखकर पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि यह घटना जिले के थाना हैदराबाद क्षेत्र की है। यहां पर एक पति ने ससुराल जाने से मना करने पर मायके में रह रही 30 वर्षीय पत्नी की नाक दांत से काट दी। दरअसल, पीड़ित महिला अपने मायके में रह रही थी। जिसे उसका पति ससुराल लिजाने के लिए आया था। लेकिन उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में काफी देर तक झगड़ा हुआ। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला के पति ने दांत से उसकी नाक काट दी। जिसके बाद उसने थाने में आकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया। वहीं घायल महिला को लखीमपुर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया है कि, आरोपी संजय कुमार की पीड़िता से दूसरी शादी हुई थी। यह शादी करीब डेढ़ साल पहले हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी शिवराम की बेटी के साथ हुई थी। पीड़िता काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि संजय जब पत्नी को विदा कराने ससुराल ढकिया पहुंचा तो पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए संजय ने अपनी पत्नी वंदना की नाक दांत से चबाकर काट डाली। इस बीच हैदराबाद पुलिस ने बताया कि संजय की पहली पत्नी की गांव में जमीनी विवाद मे हत्या कर दी गई थी उसके बाद आरोपी ने दूसरी पत्नी से शादी की थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर देने थाने नहीं आया है। जैसे ही कोई आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराएगा, वैसे ही कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *