पंजाब में उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर सरकार का अहम बयान

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन किया है। पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने आज स्पष्ट किया कि राज्य में उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया के एक वर्ग में इस तरह की सभी खबरें पूरी तरह मनगढ़ंत, उकसाने वाली और निराधार हैं। प्रवक्ता ने मीडिया से इस तरह की खबरों को सार्वजनिक करने से पहले इसकी पुष्टि करने का आग्रह किया। ऐसी झूठी खबर की रिपोर्ट करना निंदनीय है।

बताने योग्य है कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहीं थी जिसमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को पंजाब के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में लिखा गया था और कहा गया था कि जल्द ही एक ऐलान किया जा सकता है। पंजाब सरकार ने आरोपों का खंडन किया है और उन्हें निराधार और मनगढ़ंत बताया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *