नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू के करीबी भोला यादव गिरफ्तार

पटना।  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हनुमान कहे जाने वाले पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव को नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राजद के पूर्व विधायक श्री यादव को सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। नौकरी के बदले कथित रूप से जमीन और आईआरसीटीसी घोटाले के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। चार दिन पहले सीबीआई ने पूछताछ के लिए श्री यादव को बुलाया था। सीबीआई संभवत उन्हें आज ही न्यायालय में पेश करेगी।
इससे पूर्व आज ही सीबीआई की टीम पूर्व विधायक श्री यादव के पटना में दो तथा दरभंगा जिले के पैतृक घर कपछाही और बहादुरपुर स्थित आवास यानी चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की सात सदस्यीय टीम की ओर से यह कार्रवाई की ।

यादव राजद के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें राजद अध्यक्ष का बेहद करीबी माना जाता है। इसलिए, उन्हें राजद अध्यक्ष का हनुमान भी कहा जाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *