नो इंट्री के प्रदर्शन के 17 साल पूरे, लारा दत्ता हुयी भावुक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता अपनी सुपरहिट फिल्म नो इंट्री के प्रदर्शन के 17 साल पूरे होने पर भावुक हो गयी।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के प्रदर्शन के 17 साल पूरे हो गये हैं। फिल्म नो एंट्री में लारा दत्ता की भूमिका को खूब सराहा गया था। उन्होंने काजल के किरदार को अच्छे ढंग से निभाया था। फिल्म के 17साल पूरे होने के अवसर पर लारा दत्ता ने स्वदेशी सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट कू एप पर एक इमोशनल मैसेज साझा किया है। लारा दत्ता ने मैसेज साझा करते हुए कहा कि फिल्म नो इंट्री और उनका निभाया हुआ काजल का रोल उनके लिए बेहद ख़ास है। यह रोल उनके दिल के करीब भी है।
फिल्म नो एंट्री में लारा दत्ता के साथ सलमान खान, फरदीन खान, अनिल कपूर, ईशा देओल, बिपाशा बसु, बोमन ईरानी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।हाल ही में सलमान खान औरअनीस बज्मी ने बताया था कि नो एंट्री का सीक्वल जल्द बनने जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग वह जल्द शुरू करने जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *