नोएडा सेक्टर-6 में आधी रात आर्टिफिशियल फ्लावर फैक्ट्री में भीषण आग, पड़ोसी कंपनी भी चपेट में; बेसमेंट में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला

नोएडा सेक्टर-6 में आधी रात आर्टिफिशियल फ्लावर फैक्ट्री में भीषण आग, पड़ोसी कंपनी भी चपेट में; बेसमेंट में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला

नोएडा। थाना फेस -वन क्षेत्र के सेक्टर 6 के बी- ब्लॉक में स्थित आर्टिफिशियल फ्लावर बनाने वाली कंपनी में रविवार की रात एक बजे भयंकर आग लग गई। इस आग ने पड़ोस में स्थित एक अन्य कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियों ने आज सुबह को आग पर काबू पाया। अभी कूल डाउन की प्रक्रिया जारी है। इस घटना में कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें सकुशल बाहर निकाला गया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 6 के बी ब्लॉक में स्थित एक आर्टिफिशियल फ्लावर (प्लास्टिक) बनाने वाली कंपनी में रविवार की रात एक बजे के करीब अज्ञात कारण से आग लग गई। आग के समय कंपनी के बेसमेंट में दो लोग सो रहे थे। मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बेसमेंट में फंसे दो लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। सीएफओ ने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। रात एक बजे से लेकर आज सुबह तक आग बुझाने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल फ्लावर की कंपनी में लगी आग ने दूसरी कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो कंपनियों में आग लग गई, तथा उनमें रखा सामान जल गया। उन्होंने बताया कि आग के लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीएफओ ने बताया कि कूल डाउन की प्रक्रिया जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *