नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

नोएडा। उत्तर प्रदेश के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी के टावर सात के 1404 नम्बर फ्लैट में लगे स्प्लिट एसी की इनडोर यूनिट में आज तड़के पटाखे जैसी आवाज के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कमरे में सो रहे फ्लैट मालिक राजन ने सोसायटी की रखरखाव टीम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज तड़के करीब सवा तीन बजे आग की सूचना मिली। यह भी बताया गया कि दो लोग फ्लैट में फंसे हैं। तत्काल चार गाड़ियों संग टीम को रवाना किया गया, लेकिन फ्लैट के अंदर फंसे दो लोग पहले ही निकल गए थे। सोसायटी के फायर सिस्टम से आग बुझा दी गई थी। अग्निशमन की गाड़ियो की जरूरत नहीं पड़ी। ना ही कोई जनहानि हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच मे एयर कंडीशन में ओवरहीटिंग से आग लगने की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में इस वर्ष ग्रीष्मकालीन ऋतु में एयर कंडीशन से आग लगने की बेतहाशा घटनाएं हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 87 घटनाएं ऐसी हुई है जो एयर कंडीशन की यूनिट में आग लगने के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि स्पार्क मिंडा कंपनी में भी एयर कंडीशन के यूनिट में आग लगने से आग भड़की थी। इसमें करोड़ों रुपए की हानि हुई है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि वह अपने एयर कंडीशन का ध्यान रखें। उसका समय से सर्विस करवाए तथा रिमोट कंट्रोल से एयर कंडीशन बंद करने के बाद मेन प्लग भी जरूर बंद करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *