नोएडा में PG-हॉस्टल से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लैपटॉप और 10 मोबाइल बरामद

नोएडा में PG-हॉस्टल से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लैपटॉप और 10 मोबाइल बरामद

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने पीजी, हॉस्टल और घरों से छात्रों के लैपटॉप, मोबाइल फोन, नगदी आदि चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप और 4 हजार रुपए नगद बरामद किया है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बीती रात को थाना पुलिस ने सागर उर्फ राजा चौधरी निवासी मध्य प्रदेश उम्र 19 वर्ष तथा हसन पुत्र मोहम्मद आलम निवासी खोड़ा कॉलोनी 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 10 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 4 हजार रुपए नगद तथा दो अवैध चाकू बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अपनी पीजी, हास्टल, घरों में सो रहे छात्र-छात्राओं के कमरे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, नगदी आदि चोरी करते हैं। इन बदमाशों ने चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। इन बदमाशों ने नवादा गांव सेक्टर 62 में रहने वाले छात्र दीपांशु उसके साथी हर्ष चौहान, कन्हैया, चिराग अरोड़ा आदि के पीजी से लैपटॉप और नगदी चोरी करनी स्वीकार की है। इनके खिलाफ पीड़ितों ने 7 अगस्त को थाना सेक्टर 58 में मुकदमा दर्ज करवाया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *