नोएडा। थाना सेक्टर -63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास हिंडन नदी में एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि हिंडन नदी में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का शव नदी में बहकर आया है।


