नोएडा में सड़क हादसों का कहर: दो साल के मासूम समेत चार लोगों की मौत, पिकअप चालक फरार

नोएडा में सड़क हादसों का कहर: दो साल के मासूम समेत चार लोगों की मौत, पिकअप चालक फरार

नोएडा। नोएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्राें में हुए विभिन्न सड़क हादसाें में एक दो वर्षीय मासूम बच्चे समेत चार लाेगाें की माैत हाे गई। सभी घटनाओं में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

थाना सेक्टर 142 के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले शनि मोदी अपने परिवार के साथ शाहदरा गांव में रहते हैं। उनका दो वर्षीय बेटा शिवराज मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी वहां से पानी की सप्लाई करने वाले पिकअप वाहन टक्कर मरता हुआ गुजर गया। बच्चे काे गंभीर हालत में उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। जबकि चालक फरार हाे गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि महेश शर्मा (46) पुत्र कृष्ण देव शर्मा मूलरुप से जनपद समस्तीपुर बिहार के रहने वाले थे। यहां वह निठारी गांव में रहकर मजदूरी का काम करते थे। बीती रात साेमवार काे वह पैदल गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने वाहन से उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी तरह थाना रबूपुरा के प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक सड़क हादसे में अजय सोलंकी (39) पुत्र टीकम सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई है। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।

वहीं थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी अमित खारी ने बताया कि बीती रात साेमवार काे थाना क्षेत्र अंगर्तत एक सड़क हादसे में हनीफ (31) की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *