नोएडा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, अलग-अलग इलाकों में छह लोगों से लूटपाट, पुलिस जांच में जुटी
Lavc57.107.100

नोएडा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, अलग-अलग इलाकों में छह लोगों से लूटपाट, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर बेखौफ बदमाशों ने आधा दर्जन लोगों के साथ लूटपाट की। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया की बीती रात को सात्विक पुत्र हनुमंत रेड्डी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 63 के एच- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में वह काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह कंपनी से काम करके पैदल घर के लिए जा रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया तथा उसने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाश का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया की बीती रात को आलोक कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 31 के मंगल बाजार के पास से शराब की दुकान की तरफ जा रहे थे। वह फोन पर बात कर रहे थे, तभी ठेके के पास एक अज्ञात व्यक्ति आया और उनका फोन छीनकर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को कुमारी टीया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 19 में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार वह सेक्टर 27 मार्केट में गई थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका आईफोन उनके हाथ से छीन लिया। पीड़िता के अनुसार उसने मोबाइल फोन के एप फाइंड माय सेवा का उपयोग करते हुए पाया कि उसका मोबाइल फोन दिल्ली में चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि बीती रात को प्रियांशी बरयानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह विश्वकर्मा रोड सेक्टर 52 के पास से उबर ऑटो में सवार होकर अपने एक दोस्त के साथ घर जा रही थी। जैसे ही वह यू टर्न के पास पहुंची दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका कीमती आईफोन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को अमन पांडे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हरौला गांव के पास से जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे तेज गति से बाइक चलाकर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को आकाश राय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गौर सिटी -7 एवेन्यू में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार राधा कृष्ण मंदिर के पास से वह पैदल जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से लगभग दो तोले वजन की सोने की चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार बदमाश घटना को अंजाम देकर सिटी प्लाजा की तरह भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *