नोएडा में पुलिस मुठभेड़: जहांगीरपुर हत्याकांड का वांछित शालू गोली लगने से घायल, 11 मुकदमे हैं दर्ज

नोएडा में पुलिस मुठभेड़: जहांगीरपुर हत्याकांड का वांछित शालू गोली लगने से घायल, 11 मुकदमे हैं दर्ज

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना जेवर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक बदमाश को गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसके खिलाफ पूर्व में चोरी, दहेज हत्या, हत्या सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि आज तड़के थाना जेवर पुलिस बदमाशों की तलाश में बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी हसनपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली शालू पुत्र फिरोज खान के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच के दौरान पता चला है कि इसके खिलाफ पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आठ अक्टूबर की रात को थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में रहने वाले इमरान (36) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व में 11 बदमाश गिरफ्तार किया जा चुके हैं। इन बदमाशों द्वारा की गई वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। आरोपी सरेआम ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे थे। इसके बाद कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया था तथा लोगों में दहशत व्याप्त हो गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *