नोएडा में पिटबुल का खौफ: महिला पर जानबूझकर छोड़ा कुत्ता, बुरी तरह काटने से हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

नोएडा में पिटबुल का खौफ: महिला पर जानबूझकर छोड़ा कुत्ता, बुरी तरह काटने से हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को एक व्यक्ति ने अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाना सेक्टर- 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि आज सुबह को प्रियांशु चौहान पुत्र अरविंद सिंह ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह सदरपुर कॉलोनी सेक्टर 45 में रहते हैं। उनके अनुसार उनकी मां श्रीमती संतोष चौहान पत्नी अरविंद चौहान 17 अगस्त की रात 10 बजे के करीब सेक्टर 45 के एक्सिस बैंक के एटीएम के पास से पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी हितेंद्र पुत्र प्रमोद नामक व्यक्ति अपना पिटबुल कुत्ते को लेकर वहां पर घूमता हुआ आया।

उसने कुत्ते को जानबूझकर उनकी मां के ऊपर छोड़ दिया, जिसकी वजह से पिटबुल कुत्ते ने उनकी मां को बुरी तरह से काटा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार वह अपनी मां का उपचार करने में व्यस्त था। आज उसने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *