नोएडा में दो किशोरों ने अलग-अलग घटनाओं में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में दो किशोरों ने अलग-अलग घटनाओं में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। जिले में नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लाेगाें ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना फेस-दो के थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने रविवार बताया कि नगला चरण दास गांव में रहने वाले रियाज (15) ने शनिवार की बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के दौरान मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि रियाज इधर-उधर घूम रहा था, जिसको लेकर उसने उसे डांट दिया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर लिया। पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेज दिया।

थाना सेक्टर 20 के थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले सौरभ भरई (15) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जनपद के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *