नोएडा में दो अज्ञात लोगों की मौत से सनसनी, दादरी स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया 35 वर्षीय व्यक्ति; बिसरख में मिला शव

नोएडा में दो अज्ञात लोगों की मौत से सनसनी, दादरी स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया 35 वर्षीय व्यक्ति; बिसरख में मिला शव

नोएडा। नाेएडा के दादरी रेलवे स्टेशन पर साेमवार सुबह 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उस व्यक्ति की मौत हो गई है। बिसरख थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति का शव मिला है।

दादरी जीआरपी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक मोहम्मद दानिश ने बताया कि एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों की सहायता से मृतक की पहचान की जा रही है।

बिसरख थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *