नोएडा में दर्दनाक हादसा! कंपनी से लौट रहे 22 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

नोएडा में दर्दनाक हादसा! कंपनी से लौट रहे 22 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर नाेएडा के थाना फेस-दो क्षेत्र मे बीती रात को पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।

थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विकास (22) पुत्र सतवीर सिंह मूल निवासी जनपद हाथरस थाना फेस-दो क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। वह बीती रात को कंपनी से काम करके अपने घर जा रहे थे।

थाना फेस- 2 के सामने सड़क पर एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *