नोएडा। थाना फेस -वन क्षेत्र के सेक्टर 14 के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को फरीदाबाद निवासी हेमंत कुमार (35) अपने तीन साथियों के साथ एक कार में सवार होकर जा रहे थे। उनकी कार सेक्टर 14 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान हेमंत कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


