नोएडा में खुला यूपी का पहला रोबोटिक रेस्त्रां, रोबोट दीवा और रूबी सर्व करती हैं खाना

नोएडा में खुला यूपी का पहला रोबोटिक रेस्त्रां, रोबोट दीवा और रूबी सर्व करती हैं खाना

नोएडा। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को रेस्टोरेंट में संक्रमित होने का डर सताता रहा है, लेकिन अब नोएडा में एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है जहां आपको टेबल पर खाना परोसने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। यानी अब इंसानों से दूर रहकर आप अपने खाने का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके पीछे स्वाद के साथ ही सुरक्षा का जॉइंट कांसेप्ट है। नोएडा के सेक्टर 104 में द येलो हाउस रोबोट रेस्टोरेंट के नाम से खुला रेस्टोरेंट लोगों को खूब भा रहा है।

रेस्टोरेंट में राजस्थानी माहौल दिया गया है। स्वाद और तकनीक के उद्देश्य से इस रेस्टोरेंट को खोला गया है। रेस्टोरेंट में दो रोबोट खाना परोसने के लिए लगाए गए हैं। यह दोनों रोबोट काफी तेजी से पूरे रेस्टोरेंट में खाना परोसते हैं। यह दोनों रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम की तकनीक से बनाए गए हैं। इन रोबोटों को आदेश वहां मौजूद कर्मचारी देते हैं, जो एप के माध्यम से टेबल चुन कर उसी टेबल पर उन रोबोट के जरिये आपको खाना ले जाकर पहुंचाते हैं।

रेस्टोरेंट को चलाने वाले जीतू बंसल बताते हैं कि स्वाद और तकनीक को हम साथ लेकर चलना चाहते हैं और यही वजह है कि लोग हमारे यहां आना पसंद कर रहे हैं, साथ ही कोविड महामारी के चलते हम पूरा एतिहात बरत रहे हैं ताकि लोग बिना डरे यहां पहुंच सके। छोटे बच्चों को रोबोट बेहद पसंद आ रहे हैं, वह इनके साथ तस्वीर भी खिंचाते हैं और उनसे बात करने का भी प्रयास करते हैं। यह ऐसी जगह है जहां आपको खाने के साथ-साथ एक अच्छा माहौल भी दिया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *