नोएडा में आधी रात धधकी कंपनी: सुरभि इंटरनेशनल में भीषण आग, 8 दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

नोएडा में आधी रात धधकी कंपनी: सुरभि इंटरनेशनल में भीषण आग, 8 दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 88 में स्थित एक कंपनी में सोमवार की देर रात को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना में लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया ।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 88 के बी- ब्लॉक में स्थित सुरभि इंटरनेशनल नामक कंपनी में सोमवार रात 12 बजे के करीब इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई । उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अभी कूल डाउन की प्रक्रिया जारी है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट होने के चलते आग लगी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के समय कंपनी बंद थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *