नोएडा में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद! लाखों का माल जब्त, देशी शराब और तमंचे समेत 6 गिरफ्तार

नोएडा में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद! लाखों का माल जब्त, देशी शराब और तमंचे समेत 6 गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास से दर्जनों पेटियों में भरे हुए लाखों रुपये कीमत का विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने विभिन्न जगहों से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक विपिन कुमार ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर नितिन गर्ग पुत्र मुकेश कुमार गर्ग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने पेटियों के अंदर भरे हुए अवैध पटाखे बरामद किया है। बरामद पटाखे की कीमत लाखों रुपये है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित आगामी त्योहारों के मद्देनजर पटाखों का अवैध भंडारण करने के लिए पटाखे लेकर आया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सुशील कुमार ने दीपू कुमार पुत्र संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 24 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक निशांत मलिक ने बादल यादव पुत्र सुंदर यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राम लखन पुत्र राम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके पास से 65 पाउच देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 70 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक निशांत मलिक ने सागर पुत्र विनोद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *