नोएडा पुलिस का सख्त अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 139 लोग गिरफ्तार

नोएडा पुलिस का सख्त अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 139 लोग गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने बीती रात को चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मदिरापान करने वाले 139 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के खिलाफ नोएडा पुलिस आजकल एक विशेष अभियान चला रही है।

इसके तहत थाना सेक्टर 63 पुलिस ने बीती रात को विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से मादक पदार्थ का सार्वजनिक स्थानों पर सेवन करने वाले 104 व्यक्तियों के गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना जेवर और थाना रबूपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थ का सेवन करने वाले 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सार्वजनिक स्थान पर मदिरा और हुक्का पीते हुए पाए गए। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे लोगों के बीच सुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *