नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बीती रात को ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दनकौर जीआरपी पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक रेनू यादव ने बताया कि बीती रात को 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


