नोएडा की सोसाइटी में महिलाओं से अभद्रता और घर में घुसकर मारपीट के आरोप, AOA अध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा; दूसरे मामले में पत्नी से मारपीट का आरोप

नोएडा की सोसाइटी में महिलाओं से अभद्रता और घर में घुसकर मारपीट के आरोप, AOA अध्यक्ष समेत पांच पर मुकदमा; दूसरे मामले में पत्नी से मारपीट का आरोप

नोएडा। नोएडा में थाना बिसरख में एक महिला ने अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात पंचशील हाईनेस सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह तथा उनके साथ बहुत सारी महिलाएं अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के खिलाफ सामूहिक रूप से शांति मार्च निकाल रही थी। महिला के अनुसार वे लोग अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के ऑफिस में बातचीत करने के लिए गए, जहां पर एओए के अध्यक्ष विनोद नेगी, सचिव विजय रस्तोगी तथा उनके अन्य सहयोगी सौरभ सिंह, अशोक गुप्ता आदि ने महिलाओं के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर अभद्रता की। उनका आरोप है कि उनके साथ धक्का- मुक्की की गई तथा उन्हें अनुचित तरीके से छुआ गया जिससे उनकी लज्जा भंग हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बिसरख गांव में रहते हैं। उनके अनुसार उनके मकान में घुसकर मनीष भाटी पुत्र शिव कुमार भाटी ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट किया तथा उनके कपड़े फाड़ कर निर्वस्त्र करने का प्रयास किया पीड़ित के अनुसार इस घटना में उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। उनका आरोप है कि उनके घर पर खड़ी बाइक भी आराेपित ने जाते-जाते तोड़ दिया। आरोपित ने उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना की वीडियो पीड़ित के पास है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *