नेशनल पेंट फेक्ट्री में लगी आग, जनहानि नहीं

नेशनल पेंट फेक्ट्री में लगी आग, जनहानि नहीं

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आैद्योगिक क्षेत्र गाेविन्दपुरा में स्थित नेशनल पेंट फेक्ट्री में आज तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
गाेविन्दपुरा अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गोविन्दपुरा में स्थित नेशनल पेंट फेक्ट्री में बहुत समय से ताला लगा है। बैंक ने फेक्ट्री के सीज कर रखा था। इस फेक्ट्री में आज सुबह लगभग 5 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर गोविन्दपुरा और आस पास स्थित विभाग की दमकलों मौके पर पहुंची। लगभग एक दर्जन दमकलों की मदद से बड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। फेक्ट्री में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *