नीमा एसोसिएशन द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया ईद मिलन समारोह

नीमा एसोसिएशन द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया ईद मिलन समारोह

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा द्वारा ईद मुबारक समारोह कार्यक्रम जनपद के एक होटल में डॉ अशोक शर्मा की अध्यक्षता तथा डॉ मुस्ताक के संचालन में दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर आयोजित किया गया। जिसमें सभी डॉक्टरों ने अपने अपने विचार रखें सभी ने स्वास्थ्य जुड़ी हुई जानकारी से एक दूसरे को अवगत कराया और ईद मिलन समारोह कार्यक्रम के बारे में बताया और हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल को कायम रखने के लिए वार्ता की। आपको बता दें नीमा एसोसिएशन हिंदू मुस्लिम एकता हो या डॉक्टरस का महासम्मेलन कार्यक्रम हो सभी को समय समय पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी के विचार आदान-प्रदान करने का कार्य करती है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुमार सचिव डॉक्टर मुस्ताक डॉक्टर अब्दुल खालिद डॉक्टर फैसल डॉक्टर तोहिद डॉ प्रदीप कुमार डॉ कपिल भारद्वाज डॉ अबरार डॉक्टर मोहम्मद मियां डॉ प्रदीप शर्मा डॉ दीपांशु डॉ अभिनव आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *