निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर हिंदू संघर्ष समिति द्वारा शिव चौक पर मीठे जल का होगा वितरण

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। हिंदू संघर्ष समिति की एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन समिति के संरक्षक सुभाष चौहान के कार्यालय अग्रवाल मार्केट पर हुआ l जिसमें हिंदू संघर्ष समिति के जुड़े संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया l सभा में हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी दलों के पदाधिकारियों ने निर्णय किया की एकादशी भगवान विष्णु को अति प्रिय है इस दिन व्रत रखने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं, इसलिए इस दिन व्रत ,दान पुण्य करने से प्राणी श्रीहरि का सानिध्य प्राप्त करता है l इस एकादशी का नाम उस दिन किए गए निर्जला व्रत के कारण पड़ा है ,इसे सबसे अधिक तपस्या माना जाता है और इसलिए सभी 24 एकादशीओ में सबसे पवित्र माना जाता है l इसलिए निर्जला एकादशी के इस पावन पर्व पर हिंदू संघर्ष समिति के द्वारा शिव चौक पर छबील लगाकर मीठे जल का वितरण किया जाएगा l

इस अवसर पर नरेंद्र पवार संयोजक, अरुण प्रताप सिंह ,देशराज चौहान पवन मित्तल ,योगेंद्र वर्मा ,हरीश पालीवाल, वैभव एडवोकेट आदि हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *