बड़ौत | नगर के कोताना रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में चल रही शिव महापुराण कथा का शुभारंभ विधिविधान के साथ आचार्य उमेश कौशिक ने पूजन कराते हुए श्रद्धालुओं को भगवद् चरणों में अगाध निष्ठा रखते हुए सांसारिक बाधाओं के निस्तारण की बात कही |

इस अवसर पर कथा व्यास डा शिव महापुराण कथा में भगवान शिव शंकर भोलेनाथ पर पुष्प अर्पित करते हुए परमहंस डा मुक्तानंद पुरी ने बताया कि , श्री शिव महापुराण कथा मनोमल हारिणी और भवभय तारिणी है | श्रद्धा और विश्वास को साकार रूप में शिव पार्वती बताते हुए कहा कि, इसीलिए श्रद्धा और विश्वास को कभी कम न होने दें | बताया कि, श्रद्धा और विश्वास की कमी से निराशा, आलस्य और असफलता बढने लगती है |

श्री सनातन धर्म प्रचारिणी महासभा के आयोजन में हो रही शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में प्रातकालीन पंचांग पीठ पूजन रुद्राभिषेक पूजन ,यजमान मंसाराम गर्ग ,सहायक यजमान संजीव शर्मा व संजीव चिकारा द्वारा पूजन कार्य संपन्न हुआ |आ दिनेश पांडेनरवर के सानिध्य में कथा का पूजन किया गया |
कथा में बोलते हुए कथा व्यास परमहंस मुक्तानंद पुरी महाराज द्वारा दंडी स्वामी ध्रुव आनंद का पूजन किया गया | कथा में दूरदराज से आए भारी संख्या में समाजसेवियों सम्मानित बुजुर्गों व क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कथा का आनंद लिया |सभी ने मिलकर देव मनुष्य राक्षस भूत प्रेत से छुटकारा पाने के लिए गुरुजनों का आशीर्वाद लिया |
इस अवसर पर कथा व्यास ने सभी महिलाओं से कहा कि ,भगवान श्री परम पवित्र हैं, हम सभी को मिलकर बुराइयों को त्याग कर अच्छाई को स्वीकार करना होगा ,तभी जाकर भोले बाबा सभी लोगों की मुरादें पूरी करेंगे |
कथा आयोजन में व्यवस्था बनाए रखने में आनंद वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष राम हरि चौधरी डॉ नरेंद्र डॉ राकेश शर्मा चंद्रभूषण डॉ घनश्याम शर्मा प्रदीप गुप्ता वीर बाबा शर्मा दिव्या शर्मा सुधा शर्मा रामवती गर्ग शकुंतला देवी ब्रह्म सिंह भट्टे वाले हंसराज गुप्ता आदि ने दूरदराज से आए क्षेत्र के सम्मानित लोगों को सम्मानित किया |