नाइट क्लब में आग लगने से 13 की मौत, 35 झुलसे

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के चोनबुरी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक नाइट क्लब में आग लग जाने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस घटा में 35 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिकए स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और दमकल मौके पर पहुंची। जिस समय आग लगी, उस समय नाइटक्लब में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। मृतकों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछेक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को यह हादसा हुआ। नाइटक्लब में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई ने बताया कि सट्टाहिप जिले के माउंटेन बी नाइट क्लब में आग लगभग 1.00 बजे लगी थी। अधिकांश पीड़ित थाई नागरिक है। वहीं कुछ विदेश भी हताहत हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं मॉस्को में बीते बुधवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लापता हो गए। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीक अस्पलात में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि रूस के प्रमुख ऑनलाइन विक्रेता ‘ओजोन’ के एक गोदाम में आग लगने के कारण 50 हज़ार वर्ग मीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने फिलहाल यह नहीं बताया कि आग किस कारण से लगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *