नहीं रुक रही ट्यूबवेलों से सामान चोरी की घटनाएं, किसानों ने किया हंगामा

बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में बीती रात बदमाशों ने किसानों के खेत में लगी ट्यूबवेलों से सामान चोरी कर लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने खेतों में ट्यूबवेलों पर ही जमकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।बता दें कि गांव सदरपुर के किसान सनी चौधरी, उपेंद्र कुमार,अमित कुमार व सुंदर सिंह के खेतों में लगी ट्यूबवेलों से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। इससे गुस्साए किसानों ने खेत में ही हंगामा शुरू कर दिया ।किसानों का कहना था कि बदमाश खुले घूम रहे हैं। पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा कर शांत किया। बता दे कि नगर और क्षेत्र में चोरों का आतंक मचा हुआ है। सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन ट्यूबवेलों की दीवार और छत में कुंबल कर हजारों रुपए का स्टार्टर ,तार चोरी कर ले गए। किसानों ने ट्यूबवेलों पर ही हंगामा शुरू कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। किसानों ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने कहा कि यदि 1 हफ्ते के अंदर चोरी का पर्दाफाश न किया तो धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए सनी चौधरी, उपेंद्र कुमार, अमित कुमार व सुंदर सिंह किसानों ने बताया कि उनके खेत में लगी ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरों ने दीवार एवं छत में कुबंल कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए उन्होंने फोन कर थाना पुलिस को जानकारी दी। बहसूमा थाना से उप निरीक्षक विष्णु सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

पहले भी हो चुकी है चोरी

बता दें कि अज्ञात चोरों द्वारा पहले भी थाना क्षेत्र के मौहम्मदपुर शकिस्त, बहसूमा, मौड कला, सदरपुर के जंगल में ट्यूबवेलों पर कई बार चोरियां हो चुकी हैं। पिछले कुछ समय से ट्यूबवेलों पर लगातार चोरियां हो रही हैं।लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पा रही है और ना ही चोरों को गिरफ्तार कर पाई है। जिससे किसानों में आक्रोश है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *