नहीं चलने देंगे टोल प्लाजा के कर्मचारियों की मनमानी –  शाह आलम.

नहीं चलने देंगे टोल प्लाजा के कर्मचारियों की मनमानी – शाह आलम.

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने कड़े शब्दो मे चेतावनी देते हुए टोल प्लाजा के अधिकारियों को चेताया है और कहा अब आपकी कोई भी मनमानी नही चलेगी यदि किसी भी क्षेत्रीय किसान का उत्पीड़न हुआ तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छपार टोल कर्मचारी लोकल के लोगों से मंथली कार्ड बनाने के नाम पर अवेध उगाही का धंधा कर रहे हैं जिससे टोल प्लाजा के 15 किलो मीटर के दायरे में आने वाले सभी ग्रामीणों की लोकल आई डी आधार कार्ड चेक कर उनके वाहनो को निकालने की अनुमति दी जाये। छपार टोल प्लाजा के कर्मचारियों की हठधर्मिता को देखते हुए आसपास के किसानों में रोष व्याप्त है
जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने सभी को आश्वासन देते हुए का कहां की 12 मई को छपार टोल प्लाज़ा पर हो रही अवेध उगाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा सभी किसान साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में छपार टोल प्लाजा पहुंचे 12 मई को सुबह सवेरा वहीं भट्टी पर चढ़ेगा भगोना।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *