नशे की हालत में सो रही युवती से पार्टी के बाद किया रेप, आरोपी गिरफ्तार !

नशे की हालत में सो रही युवती से पार्टी के बाद किया रेप, आरोपी गिरफ्तार !

नोएडा के सेक्टर-75 में एक सोसाइटी में कथित तौर पर एक कार्यक्रम में युवती के साथ रेप किए जाने की घटना सामने आई है. बुधवार को जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि युवती दिल्ली की रहने वाली है. युवती ने मंगलवार की रात थाना सेक्टर-113 में एक युवक के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

युवती ने अपनी शिकायत करते हुए बताया कि उसका एक थिएटर ग्रुप है. जिसके नौ साल पूरे होने के अवसर पर तीन सितंबर को सेक्टर-75 में रहने वाले एक युवक के फ्लैट पर पार्टी आयोजित की गई थी. शिकायत के मुताबिक उस पार्टी में थिएटर से जुड़े कई लोग आए हुए थे. युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पार्टी के बाद वह नशे की हालत में वह एक कमरे में सोने के लिए चली गई थी. जिसके बाद एक युवक ने उसके साथ रेप किया. महिला द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक उसे सुबह जागने के बाद इस वारदात का पता चला.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। युवक पहले उसी थिएटर ग्रुप में काम करता था अब वह कहीं और नौकरी कर रहा हैं. थाना सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *