नवी मुंबई में वेंकटेश्वर मंदिर की भूमि पूजा के लिए शिंदे और फडणवीस आमंत्रित

तिरुमला। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट बोर्ड ने नवी मुंबई में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की भूमि पूजा के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया है।
टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी और कार्यकारी अधिकारी ए वी धर्म रेड्डी ने शनिवार को मुंबई में  शिंदे और फडणवीस से मुलाकात की तथा 21 अगस्त को होने वाली मंदिर की भूमि पूजा के लिए आमंत्रित किया।
शिंदे और फडणवीस ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजा में आमंत्रित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। बाद में वैदिक पंडितों ने दोनों गणमान्य व्यक्तियों को वेदसेरवाचनम की पेशकश की और उसके बाद तीर्थ प्रसादम प्रस्तुत किए।
महाराष्ट्र सरकार ने कुछ महीने पहले नवी मुंबई के पास उल्वे में मंदिर के निर्माण के लिए टीटीडी को 10 एकड़ प्रमुख भूमि आवंटित की थी, जिसका बाजार मूल्य लगभग 500 करोड़ है। रेमंड समूह के प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया मंदिर के निर्माण की पूरी लागत वहन करने के लिए आगे आये हैं। मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत 60-70 करोड़ रुपये है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *