नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे सीएम योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे सीएम योगी, मां पाटेश्वरी की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी जी का दर्शन पूजन किया और देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की ।

मुख्यमंत्री मां पाटेश्वरी जी के दर्शन के पूजन के लिए कल शनिवार की शाम ही देवीपाटन मंदिर पहुंच गए थे। दर्शन पूजन के उपरांत मंदिर स्थित गौशाला में पहुंचकर उन्होंने गौवंशों को हरा चारा खिलाया। इस दौरान सीएम ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और बच्चों को चाकलेट भी दी।

मुख्यमंत्री के साथ देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *