नवनीत के हनुमान चालीसा पाठ ने लगाई ‘लंका’ में आग : उमा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि हनुमान महिलाओं के सम्मान के रक्षक हैं और राणा के हनुमान चालीसा पाठ ने अंत में लंका में आग लगा ही दी।

भारती ने अपने ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र की अघाड़ी की सरकार चल नहीं सकती थी। इसका कोई वैचारिक आधार नहीं था।

उन्होंने राणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मजबूत महिला हैं। उन्होंने हनुमान चालीसा के कारण हुई गिरफ्तारी के बाद बहुत सारी यातनाएं झेली हैं।

भारती ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा, ‘देवियों से कभी युद्ध नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें पराजय ही मिलती है। दैवीय शक्ति के सामने कोई नहीं टिक सकता। हनुमान जी विश्व की सभी महिलाओं के बड़े भाई हैं वह महिलाओं के सम्मान के रक्षक हैं और हनुमान चालीसा के पाठ ने अंत में लंका में आग लगा ही दी।’

उन्होंने दिवंगत बाल ठाकरे का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का ऐसा पतन दुखदायी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *