नये किरदार, नये भेष और मनोरंजन का नया तड़का

नये किरदार, नये भेष और मनोरंजन का नया तड़का

इस हफ्ते एण्डटीवी के शोज में किरदार दर्शकों का मनोरंजन करने के लिये नये अवतार लेंगे। एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ की कहानी के बारे में बताते हुये देवी पार्वती ने कहा, ”बाल शिव को महादेव (सिद्धार्थ अरोड़ा) के रूप में आने के लिये नंदी उनसे ‘ध्यानरथ‘ पर बैठने के लिये कहते हैं। अपने ध्यान में बाल शिव देवी पार्वती की आवाज सुनते हैं और देखते हैं कि सूरज की रोशनी को अपनी ओर आते हुये देखते हैं। दूसरी ओर, ऋषि कात्यायन (मनोज कोल्हातकर) देवी पार्वती की मूर्ति बनाते हैं और उन्हें अपनी पुत्री के रूप में पाने के लिये उनकी पूजा करते नजर आ रहे हैं। जब देवी पार्वती अपने भक्त कात्यायन की पुकार सुनती हैं तो बाल पार्वती का रूप धारण करती हैं और कात्यायन की पुत्री देवी कात्यायिनी (तृषा आशीष सारदा) बन जाती हैं। इस बीच, ताड़कासुर (कपिल निर्मल) को अजामुखी (सृष्टि माहेश्वरी) के साथ बाल पार्वती की शक्ति का पता चलता है। जब बाल शिव घर वापस लौटते हैं, तो महासती अनुसूइया (मौली गांगुली) उसे घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देती हैं। वह उनसे वचन माँगती है कि वह दोबारा देवी पार्वती से कभी नहीं मिलेंगे।‘‘ एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन‘ के बारे में बताते हुये दरोगा हप्पू सिंह ऊर्फ हप्पी जानी ने कहा कि, ”हमारे शो ने हमेशा ही हास्य से भरपूर और आनंददायक कहानियों से अपने दर्शकों का मनोरंजन किया है। हर बार हम इस शो के किरदारों को खुद को अजीबो-गरीब स्थितियों में फँसा हुआ देखते हैं, जो दर्शकों को हँसा-हँसा कर लोट-पोट कर देता है। हम दर्शकों के लिये एक और मजेदार कहानी लेकर आये हैं, जिसमें दरोगा हप्पू सिंह एक दिलकश तवायफ सबके दिलों की जान ‘हप्पी जान‘ के रूप में नजर आयेंगे। दरअसल जेके नाम के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिये दरोगा हप्पू सिंह एक खूबसूरत और मनमोहक तवायफ का भेष बनायेंगे, जिसकी एक अदा पर होगा पूरा मोहल्ला न्यौछावर। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे दर्शक दंग रह जायेंगे और मैं हप्पू सिंह के हप्पी जान बनने पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।“
एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के बारे में बताते हुये अंगूरी भाबी ने कहा कि, ”डाॅक्टर कहता है कि अंगूरी (शुभांगी अत्रे) अपनी जिंदगी से निराश हो चुकी है और डिप्रेशन में जा रही है। इसका हल ढूँढने के लिये विभूति (आसिफ शेख) सलाह देते हैं कि अंगूरी को अपने क्लासिकल डांस के पैशन को पूरा करने का मौका देना चाहिये और इसलिये अंगूरी एक तबलची (तबला वादक) की तलाश में जुट जाती है। इस बीच, मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौर) अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) को सिंगिंग के अपने शौक को दोबारा शुरू करने की सलाह देते हैं। अनीता इसके लिये तैयार भी हो जाती है, लेकिन उसे एक म्यूजिक टीचर की तलाश है, जिसे उपलब्ध कराने का वादा तिवारी जी करते हैं। एक ओर विभूति एक तबलची शरारत अली खान का भेष बनाता है, तो दूसरी ओर तिवारी म्यूजिक टीचर झन्नुलाल बनकर आ जाता है। इस बीच, अनीता को एक इवेंट आॅग्र्नाइजर का काॅल आता है, जो उसे लंदन में एक काॅन्सर्ट के लिये आमंत्रित करता है। हालाँकि, जब वह सबको इस बारे में बताती है, तो विभूति और तिवारी यह सोचकर घबरा जाते हैं कि अब उनकी चोरी पकड़ी जायेगी। इस स्थिति से बचने के लिये विभूति और तिवारी क्या करेंगे?‘‘ एण्डटीवी के ‘और भई क्या चल रहा है?‘ के बारे में बताते हुये सकीना मिर्जा ने कहा कि, ”पूरी हवेली मशहूर सास-बहू सीरियल ‘हजारों साजिशें ऐसी‘ देखने में तल्लीन है। हालाँकि, मिर्जा (पवन सिंह) और मिश्रा (अंबरीश बाॅबी) की भूख के कारण शांति (फरहाना फातिमा) और सकीना (अकांशा सिंह) दोनों ही इस शो का मुख्य भाग नहीं देख पाते हैं और अपने पतियों को इसका दोष देते हैं। बाद में, शांति और सकीना पारो के साथ सीरियल के बारे में चर्चा करते हैं और उसके जरिये उन्हें माधुरिमा की एक्सक्लूसिव साड़ी सेल के बारे में पता चलता है। शांति और सकीना दोनों ही सीरियल छूटने की माफी के रूप में अपने पतियों से साड़ी दिलाने की माँग करती हैं। मिर्जा और मिश्रा सुबह-सुबह ही साड़ियों की शाॅपिंग में जाने के लिये तैयार होते हैं, लेकिन उन्हें नींद आ जाती है। इस बीच बिट्टु (अन्नु अवस्थी) और उसके दोस्त साड़ी की सेल में जाकर अपने प्रियजनों के लिये साड़ियाँ खरीद लाते हैं। मिश्रा और मिर्जा अपनी बीबियों के मूड का पता लगाने के लिये आदि को काॅल करते हैं और आदि उन्हें खाली हाथ घर वापस नहीं आने की चेतावनी देता है, जिससे वे घबरा जात हैं। शो देखने की अपनी पत्नियों की आदत से परेशान होकर दोनों ही केबल की तार को काट देते हैं। लेकिन उनका किये कराये पर पानी फिर जाता है, तब मधुरिमा उनकी पत्नियों को पड़ोसी के घर जाकर सीरियल देखने की सलाह देती है। अपनी बीबियों के घर पर नहीं होने के कारण मिर्जा और मिश्रा को घर के सारे काम करने पड़ते हैं और इसलिये वे मधुरिमा से इसका बदला लेने की योजना बनाते हैं। मिश्रा और मिर्जा की अलगी योजना क्या होगी?“देखिये ‘बाल शिव‘ रात 8ः00 बजे, ‘और भई क्या चल रहा है?‘ रात 9ः30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *