नपीनो ऑटो मानेसर यूनियन की बैठक का हुआ आयोजन

नपीनो ऑटो मानेसर यूनियन की बैठक का हुआ आयोजन

गुडग़ांव। कमला नेहरु पार्क में नपीनो ऑटो मानेसर यूनियन के सदस्यों की बैठक का आयोजन यूनियन प्रधान की अध्यक्षता में किया
गया। बैठक में सदस्यों ने अपने सुझाव रखे और सामूहिक मांगपत्र पर अभी तक समझौता न होने तथा यूनियन पदाधिकारियों सहित सक्रिय सदस्यों के निलंबन को लेकर रोष व्यक्त किया गया। एटक के जिला महासचिव कामरेड अनिल पंवार ने कहा कि श्रम विभाग में कार्यवाही चल रहीं हैं और जो भी आंदोलन किए गए हैं, वे अनुशान व शांतिपूर्वक ही हुए हैं। उन्होंने संगठित रहने का श्रमिकों से आग्रह भी किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी मिलकर यूनियन की एकता को मजबूत करेगे और आंदोलन की रूप रेखा के लिए शीघ्र ही बैठक का आयोजन होगा, जिसमें यूनियन जो भी निर्णय लेगी, सभी उसका पालन करेंगे। इस अवसर पर परशुराम, कुलदीप सिंह, नव राज दहल, राजपाल, सुधीर पाल, श्यामल, खजान सिंह, अनंत नायक, टीएन कोईराला, अमित, कमल जीत, बिजेंद्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा, धर्मवीर, गोपाल प्रमाणिक, नानक चंद, मोहित, सुभाष, संदीप, कृष्ण आदि शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *