द्वेषपूर्ण भाषण पर रोक लगाने की राज्यसभा में मांग

द्वेषपूर्ण भाषण पर रोक लगाने की राज्यसभा में मांग

नयी दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज देश में द्वेषपूर्ण भाषण दिये जाने पर रोक लगाये जाने की मांग की ।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आवश्यक दस्तावेज सदन पटल पर रखे जाने के बाद कहा कि देश के कुछ हिस्सों में द्वेषपूर्ण भाषण दिये जा रहे हैं । यह ठीक नहीं है । उन्होंने इस मामले पर नियम 267 के तहत नोटिस भी दिया था जिसे सभापति एम वेंकैया नायडू ने अस्वीकार कर दिया ।
एम वेंकैया नायडू ने कहा कि किसर को भी द्वेषपूर्ण भाषण नहीं देना चाहिए । उन्होंने कल के सदन में कामकाज पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे यादगार के रुप में उन्होंने रिकाउर् की रख लिया है । उन्होंने कहा कि कल दो विधेयक पारित किये गये उस दौरान सदस्यों ने धीरज का परिचय दिया । उन्होंने उप सभापति और मंत्रियों भी प्रशंसा की ।
कल राज्यसभा में भोजनावकाश नहीं हुआ था और सदन का कामकाज आम तौर पर निर्धारित समय से अधिक देर तक चला था ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *