दौसा में एक गोदाम में लगी भीषण आग

जयपुर। राजस्थान के दौसा में एक थर्माकोल गोदाम में आज तड़के भीषण आग लग गई।
गोदाम में तड़के करीब तीन-चार बजे अचानक आग लग गई और विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए दौसा, बांदीकुई, अलवर, हिण्डौन और जयपुर से आई दमकल बुलाई गई और करीब बीस दमकलें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि गोदाम में कुछ श्रमिक भी फंसे हो सकते हैं। आग से गोदाम की छत ढह गई है।
मौके पर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता मौजूद हैं। सांसद डा किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे हैं।
चौधरी ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश जारी है लेकिन अभी उस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। गोदाम के पास से गुजर रही क्रूड आयल की मथुरा सराय पाइपलाइन से आग के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *