दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत स्वजनों में मचा कोहराम , सूचना के बाद शव लेने पहुंचें स्वजन रविवार के भौर में शवों को लेकर पहुंचे

शामली। ननौता क्षेत्र में कैराना निवासी दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर दोनों के स्वजनों में कोहराम मच गया स्वजन शवों को लेने शनिवार की सायं को ही रवाना हो गए थे, रविवार की सुबह में दोनों शव कैराना पहुंचे।

कैराना के मौहल्ला आल कलां निवासी रमेश चौहान का 22 वर्षीय पुत्र सागर चौहान और मौहल्ले के ही इकबाल उर्फ बाला का 21 वर्षीय पुत्र सुहेब आपस में गहरे मित्र थे। शनिवार की शाम को दोनों देवबंद से बायाँ ननौता कैराना आ रहे थे। ननौता में सहारनपुर से आ रहा सागर का चाचा विनोद चौहान भी उन्हें मिल गया। विनोद चौहान बाइक खडी करके दोनों के लिए जूस लेने चला गया। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंंफर ने दोनों को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी कि सुहेब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सागर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर दोनों के स्वजनों में कोहराम मच गया और दोनों के स्वजन घटना स्थल पर जाने के लिए रवाना हो गए। रविवार को दोनों के शव कैराना पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कैराना में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *