देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने इस राज्य में ओले गिरने का भी जताया अनुमान

मॉनसून सीजन के चलते कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। उत्तर से दक्षिण तक देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु के कई जिले इन दिनों बारिश की मार झेल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो तमिलनाडु को बारिश से जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है। साथ ही बारिश को देखते हुए राज्य के कुछ जिलों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषणा कर दी गई है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि सितंबर महीने में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं। IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, माहे, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम और नॉर्थईस्ट इंडिया में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में एक सितंबर, बिहार में एक से तीन सितंबर, झारखंड में तीन सितंबर और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी।

उत्तराखंड में हो सकती ओलावृष्टि
1 से 5 सितंबर को तटीय और उत्तरी कर्नाटक में गरज के साथ व्यापाक बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान लक्षद्वीप, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड में भी चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आगामी दिनों में उत्तराखंड़ में 2 सितंबर से 5 सितंबर तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।
आपदा जैसे हालातों से बचने के लिए जारी किया गया अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में लैंडस्लाइड़ का खतरा बढ़ने के साथ नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। लिहाजा लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ऐसे में पर्यटकों को भी मानसून को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में जाने से बचना चाहिए। बता दें उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश कहर लेकर आती है, जहां अक्सर लैंडस्लाइड़ और सड़कों के कटाव की जानकारी सामने आती है। बीते डेढ़ हफ्ते पहले भी बारिश ने आपदा के हालात बना दिए थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *