देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे सीएम योगी, मां पाटेश्वरी का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे सीएम योगी, मां पाटेश्वरी का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ के गर्भ गृह में पहुंच कर मां पाटेश्वरी की विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज के साथ मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री गोशाला भी पहुंचे। वहां उन्होंने गायों के बीच समय बिताया। अपने हाथों से हरी घास खिलाई। इस दौरान मंदिर दर्शन पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालु मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक दिखे। मुख्यमंत्री योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री दो दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को तुलसीपुर पहुंचे थे। तुलसीपुर में 293 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। देवीपटन में मंदिर में मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह पूजन कर पूर्वाह्न 10 बजे यहां से गोंडा के लिए रवाना हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *