देवरिया में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में

देवरिया में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद मे बनकटा थाना क्षेत्र के जगनचक गांव में झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सोमवार को हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि एक गांव निवासनी दंपति व्यासमुनी के पास अपने बेटे के इलाज और झाड़-फूंक के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि बच्चे को पूरी तरह ठीक करने का भरोसा देकर व्यासमुनी ने पीड़िता को अपने झांसे में लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।घटना की जानकारी होने पर पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बनकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यासमुनी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है तथा मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *