देवरिया डीएम का भलुअनी थाने पर औचक निरीक्षण, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

देवरिया डीएम का भलुअनी थाने पर औचक निरीक्षण, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार देर रात भलुअनी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न अभिलेखों व रजिस्टरों की गहन जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि थाने पर दर्ज होने वाले प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस और प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *