दूध पीने से कहीं आपको भी न आ जाए Heart Attack, स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

जालंधर : जालंधर में दूध की मिलावट तो आम बात ही है लेकिन अब कुछ दूध विक्रेताओं ने पानी की जगह एडिबल ऑयल मिलाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पहले तो मिलावटी दूध पीने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था लेकिन एडिबल ऑयल की मिलावट वाला दूध पीने से हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है।

पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने त्यौहारी सीजन के फूड और दूध, दहीं पनीर जैसी चीजों के सैंपल लेने शुरू किए थे। इस दौरान कई सैंपलों में से कुछ में मिलावट पाई गई। पंजाब केसरी को जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिस दूध में एडिबल ऑयल मिलाया जाता है उसका फर्क कर पाना लगभग नामुमकिन होता है क्योंकि वो देखने में तो दूध जैसा होता ही है लेकिन उसकी मलाई भी अच्छी होती है। ऐसा दूध पीने वाले व्यक्ति को हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है।

पंजाब केसरी को जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 35 में से अभी 20 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि कुछ के टैस्ट करने अभी बाकी हैं। पंजाब केसरी को जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिन दूध विक्रेताओं के सैंपलों में मिलावट पाई गई है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन दूध विक्रेताओं में ज्यादातर गली में मोटरसाइकिल पर दूध बेचने वाले लोग हैं। ये लोग चंद पैसों के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *